ad
best news portal development company in india

“नशे से दूरी है जरूरी” मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान में टी आई कुक्षी ने स्टाफ के साथ शासकीय स्कूल सुसारी में बच्चों के बीच जाकर जन जागरूक कर नशे के खिलाफ जन जागरूकता कर नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाईधार

SHARE:

ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

  • टीआई ने कहा नशा नाश करता है,नशा हो तो पढ़ाई का, नशा हो तो देश भक्ति ,समाज सेवा का, पर्यावरण सुरक्षा,
  • शराब और मोबाइल का नशा नाश करता है तंबाकू के खेत में गधा भी घास चरने नहीं जाता

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो टीआई कुक्षी राजेश यादव ने अपने स्टाफ के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक/अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर के निर्देशन और sdop सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में सुसारी स्थित शासकीय स्कूल जाकर बच्चों को गाइड कर समाज में होने वाले नशे के विभिन्न प्रकारों के बारे में चर्चा कर बीडी, सिगरेट, तंबाकू, शराब, अफीम गांजा ,चरस से क्या नुकसान होते हैं, क्या शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान होते हैं

उसके बारे में चर्चा कर बताया कि जहां नशा करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होता है वही उसकी पारिवारिक जिंदगी भी डिस्टर्ब हो जाती है, उसको आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है ,नशे के कारण कई बार समाज में उसकी प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है, टी आई ने बताया कि नशे से लंग कैंसर, माउथ कैंसर , डायबिटीज ,बीपी शुगर, कैंसर, लीवर कैंसर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियां जन्म लेती है टीआई ने बताया कि हमेशा अच्छे लोगों की संगत करें ,ध्यान प्राणायाम ,योग करें तो आप व्यसनों से बच सकते हैं ।कार्यक्रम में टीआई ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षक गण एवं पुलिस स्टाफ , स्कूल स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई और साथ में उनका पंपलेट भी वितरण किया ।

कार्यक्रम में टीआई राजेश यादव एवं थाना के si गीलदार सिंह, बाल ठकराव सिंह,प्रधान आरक्षक सोनू ,विपिन आत्माराम एवं शासकीय स्कूल सुसरी के प्रिंसिपल एवं शिक्षकगण और करीब 200 बच्चे उपस्थित रहे

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई