ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने किया कसरावद एसडीएम कार्यालय व आधार केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

संवाददाता सलीम खान

कसरावद । एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर ने लगाया आम का पौधा
कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा 10 जुलाई को कसरावद एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसडीएम परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान, एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उनके कोर्ट में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि नामांकन, सीमांकन, बंटवारा के प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं और उनका निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम कार्यालय की विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने फार्मर आईडी, अभिलेखों की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। श्री मित्तल ने निर्देश दिए कि फूड से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए।
इस दौरान कसरावद में आधार केंद्र का भी निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले सभी आम नागरिकों को समय पर और बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई