ad
best news portal development company in india

जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानूड़े ने शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ किया पौधारोपण

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री


खरगोन। धरती का श्रंगार कराओ एक पेड़ मां के नाम लगाओ, एक पेड़ मां के नाम 2.0 वृक्षारोपण अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3 के परिसर में 8 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे ने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ पौधारोपण किया।


जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुडे ने विद्यार्थी एवं उपस्थित शिक्षिकाओं, कर्मचारियों को, पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम 2.0 वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन की एक माहिती योजना है। जिसके तहत विद्यालय व कार्यालय में वृक्षारोपण किया जा रहा है।

08 जुलाई को माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3 के परिसर में वृक्षारोपण किया गया है। वृक्षारोपण करना जितना महत्वपूर्ण है उससे ज्यादा महत्वपूर्ण पौधे की सुरक्षा करना है। पौधे की देखभाल करें और समय पर पानी दें ताकि आज का लगाया हुआ पौधा आने वाले समय में वृक्ष बनकर राहत का सबब बने।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानूडे ने यह भी बताया कि गत वर्ष एक पेड़ मां के नाम योजना के दूसरे वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से कार्यालय सहित जिले भर की शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है जो की आगे भी चलता रहेगा। वर्षा काल प्रारंभ हो चुका है हम सबको अपने घर , खेत खलियानों में और जहां भी वृक्षारोपण के लिए स्थान मिले वहां पर पौधारोपण करें।

समय पर पानी दें एवं सुरक्षा का पूरा पूरा ध्यान रखे।

इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती सरोज मंडवाल, क्रीडा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा, आफताब खान, संतोष यादव तथा माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई