ad
best news portal development company in india

चालू वर्षा सत्र में जिले में 188.60 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

बीते 24 घंटे में 03.40 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई
खरगोन । चालू वर्ष सत्र 01 जून से 07 जुलाई 2025 तक खरगोन जिले में 188.60 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 140.22 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिले की औसत सामान्य वर्षा 825 मीटर है।

  कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जुलाई को प्रातः 8ः00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान खरगोन तहसील में 00 मिली मीटर, गोगावां में 00 मिली मीटर, सेगांव में 00  मिलीमीटर, भगवानपुरा में 00  मिलीमीटर, भीकनगांव में 04 मिलीमीटर, झिरन्या में 00 मिलीमीटर तथा बड़वाह में 00 मिलीमीटर, सनावद में 05 मिलीमीटर, महेश्वर में 21 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 04 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटे में खरगोन जिले में 03.40 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

 चालू वर्ष सत्र में 01 जून से 07 जुलाई 2025 तक खरगोन तहसील में 199 मिलीमीटर, गोगावां में 169 मिलीमीटर, सेगांव में 177 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 175 मिलीमीटर, भीकनगांव में 119 मिलीमीटर, झिरन्या में 127 मिलीमीटर, बड़वाह में 257 मिलीमीटर, सनावद में 230 मिलीमीटर, महेश्वर में 237 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 196 मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार चालू वर्ष सत्र में खरगोन जिले में 188.60 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

 गत वर्ष इसी अवधि में खरगोन तहसील में 137.20 मिलीमीटर, गोगावां में 147 मिलीमीटर, सेगांव में 206 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 166 मिलीमीटर, भीकनगांव में 125 मिलीमीटर, झिरन्या में 98 मिलीमीटर, बड़वाह में 204 मिलीमीटर, सनावद में 87 मिलीमीटर, महेश्वर में 122 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 110 मिलीमीटर मीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई