जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
चौकी खलटाका थाना बलकवाडा पर किया अवैध गांजे के परिवहन एवं तस्करी करने पर प्रकरण पंजीबद्ध,
अवैध गांजे की तस्करी करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से कुल 15 किलो 434 ग्राम गाँजा कीमत लगभग 2,30,000/- रुपये व परिवहन मे उपयोग की जा रही मोटरसाइकल कीमत लगभग 50,000/- रुपये को किया जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर चौकी खलटाका पर अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन एवं तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 05.07.2025 को चौकी खलटाका पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, एबी रोड किनारे, सांई दरबार स्कुल की ओर जाने वाला रास्ता, ग्राम मुकुन्दपुरा पर 01 व्यक्ति लाल-काले रंग की हीरो कम्पनी की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल बिना नम्बर पर पीछे एक सफेद रंग की शकर की बोरी व एक निले रंग के बैग मे गांजा लेकर बेचने के लिये खडा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय दुबे के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा सांई दरबार स्कुल की ओर जाने वाला रास्ते पर सर्चिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुरेश निवासी बोरमली पोस्ट आम्बे, तालुका शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का होना बताया । पुलिस के द्वारा मोटर साइकल की टंकी पर रखी थैली को चेक करने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी सुरेश पिता मगन पावरा उम्र 30 साल निवासी बोरमली पोस्ट आम्बे, तालुका शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) के कब्जे से कुल 15 किलो 434 ग्राम गांजा कीमत लगभग 2,30,000/-रुपये व बिना नंबर एच. एफ. डिलक्स मोटर साइकल कीमत लगभग 50,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चौकी खलटाका थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 196/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मण्डलेश्वर मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव व चौकी प्रभारी उनि अजय दुबे के नेतृत्व में सउनि अशोक नैयर के द्वारा कार्यवाही की गई, सउनि आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, प्र.आर. अखिलेश भुरिया, प्र.आर.इन्द्रपाल सिंग पवार, आर. जितेन्द्रसिंह बघेल, आर. पंकज शर्मा, आर. प्रविण कार्लेकर, आर. महेन्द्र ठाकुर, आर. साहिल सेन, आर.सुमित सिंह भदौरिया, आर. रविशंकर तिवारी, आपरेटर अजय सोलंकी, अनिल मोगरे, रोहित बडदिया व जगदीश गोयल, संजय भार्गव का विशेष योगदान रहा ।






