जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- थाना बिस्टान पर की गई कार्यवाही सेजला फाटा ईट भट्टे के पास ग्राम बन्हेर व खेत से ग्राम यशवंतगड़ भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त,
- पुलिस ने 1000 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 50,000/- रुपये का किया नष्ट,
- 02 प्रकरणों मे कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना बिस्टान पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा मे महुआ लहान नष्ट कर बड़ी कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 03.07.25 को थाना बिस्टान पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम सेजला फाटा ईट भट्टे के पास ग्राम बन्हेर व रुकमा बाई के घर के पास स्थित खेत से ग्राम यशवंतगड़ अवैध शराब की भट्टी संचालित की जा रही है व अवैध शराब का संग्रहण भी किया जा रहा है ।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया । जहां पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार दबिश देकर कार्यवाही की जिसमे कुल 1000 लीटर महुआ लहान कीमत लगभग 50,000/- रुपये को नष्ट किया गया, साथ ही रुकमा बाई के घर के पास स्थित खेत से ग्राम यशवंतगड़ मे कच्ची महुआ शराब 40 लीटर किमत करीबन 6,000/- रुपये एवं ग्राम सेजला फाटा ईट भट्टे के पास ग्राम बन्हेर कुल 30 लीटर किमत करीबन 4,500/- रुपये जप्त कर थाना बिस्टान पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक क्रमशः 148/25 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम व 149/25 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है ।
उक्त प्रकरण मे एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बिस्टान जितेंद्र सिंह बघेल के नेतुत्व मे उप निरीक्षक सुदामा मोर, उपनिरीक्षक ममता वास्कले, प्रधान आरक्षक सतीश कुशवाह, आर .हेमंत, आरक्षक अनिल, आर . यशपाल यादव का विशेष योगदान रहा ।






