जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पंजाब से अवैध हथियार खरीदने आए 02 आरोपी हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ाए,
थाना गोगावां एवं थाना बेड़िया की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अवैध हथियार खरीद फरोक्त के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही,
पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से कुल 04 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस किए जप्त,
कुल 04 जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे धवस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे थाना गोगावां व बेड़िया थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पंजाब से अवैध हथियार की खरीद फरोक्त करते 02 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 01.07.25 को थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, बाहर से आए हुए 02 व्यक्ति ग्राम सिग्नूर से अवैध हथियार खरीदकर ग्राम रेहगाँव के पास सगुर भगुर रोड़ पर निकले है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशन मे पुलिस थाना गोगावां व थाना बेड़िया की संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से टीम को अवगत करवाकर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया ।
उक्त स्थान पर पहुँचकर सगुर-भगुर रोड़ पर मुखबिर के बताए हुलिये के व्यक्तियों की तलाश के दौरान पुलिस को 02 व्यक्ति पैदल-पैदल आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ मे आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम करण निवासी मजिठा अमृतसर पंजाब एवं गुरुशरण सिंह निवासी अमृतसर पंजाब का होना बताया ।
करण के पास मिले बैग को चेक करने पर उसमे 03 देशी पिस्टल मिली व गुरुशरण सिंह के पास 01 देशी पिस्टल व 02 नग जिंदा कारतूस मिले । पुलिस के द्वारा करण निवासी मजिठा अमृतसर पंजाब एवं गुरुशरण सिंह निवासी अमृतसर पंजाब से पिस्टल एवं कारतूस रखने के संबंध मे दस्तावेज का पूछने पर उन्होंने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस टीम ने आरोपी करण निवासी मजिठा अमृतसर पंजाब एवं गुरुशरण सिंह निवासी अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 04 नग देशी पिस्टल एवं 02 नग कारतूस कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 259/2025 धारा 25(1)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना टीम गोगावां में थाना प्रभारी गोगावां मंसाराम रोमडे, उनि रितेश तायडे, प्रआर मनमोहन, आर.जितेन्द्र, आर. विशाल एवं पुलिस थाना टीम बेड़िया से थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेन्द्र यादव, प्रआर. महिपाल, आर. राजीव गुर्जर, आर. अखिलेश सिंह, आर. सरदार निगम, आर. संतोष बामनिया, आर. कैलाश सागरीय का विशेष योगदान रहा ।






