ad
best news portal development company in india

भगवानपुपरा में जल गंगा संर्वधन अभियान का हुआ समापन

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री


खरगोन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भगवानपुरा के गांवों में जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जल बचाव, पर शपथ का आयोजन किया गया। विकासखंड समन्वयक महेश खराड़े ने बताया कि 30 मार्च सें 30 जून तक चलने वाले अभियान का 30 जून को समापन किया गया। जिसमें जल को सहेजने की शपथ दिलाई गईं और 11 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही साफ-स्वच्छ निर्मल जल बहे इस दिशा में ग्रामीणों को सन्देश देकर शपथ दिलाई गई। साथ ही नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ- साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णाेद्धार, जल स्त्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ सफाई कार्य किये गए। वहीं जल स्त्रोतों के आस पास हेडपम्प पर पानी के सॉफ्ट गड्डे भीं बनाए। ग्राम स्तर पर समाज की सहभागिता से जल संरक्षण व जागरूता के कार्यक्रम आयोजित किये। संपूर्ण अभियान को इस तरह से नियोजित किया कि जिससे यह अभियान समाज और सरकार की सहभागिता से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बन सके। इस दौरान परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, नवांकूर के दिनेश माझन, गोविन्द बड़ोले, महेश मालवीया, प्रेमसिंह बालके, बालू गरासे, संतोष मेहता, पप्पु प्रसफुटन समिती के सदस्य छात्र-छात्राए आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई