बिलाल खत्री
बड़वानी जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित सेगवाल 2 ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के निरीक्षण हेतु (CNOs)केंद्रीय नोडल अधिकारी पार्थ सारथी गुराला (संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय, भारत सरकार) और तकनीकी अधिकारी देवेंद्र सिंह बाजवा, द्वारा पाचपुला दक्षिण स्थित इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र, RWPM, CWPM,CWGM तथा उच्च स्तरीय जल टंकी का स्थल निरीक्षण किया। एवं क्यूब टेस्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया गया । साथ ही पाइपलाइन की गहराई की भी जांच की गई, जो निर्धारित मापदंडों के अनुसार पाई गई एवं हाइड्रो टेस्टिंग कराई गईं
साथ ही ग्राम दोदवाडा में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से योजना के बारे में विस्तृत चर्चाकी गई निरीक्षण के दौरान जल निगम महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह राणावत, कार्यालय यंत्री PHED R.S.बामनिया,प्रबंधक तकनीकी, प्रबंधक जन सहभागिता, उप प्रबंधक, निर्माण कार्य से जुड़ी फर्म के कर्मचारी, TPIA, एवं SQC, ISA के स्टाफ उपस्थित रहे।






