ad
best news portal development company in india

मां शारदा मंडल ने किया आनंद मेले का आयोजन बड़ी संख्या में लगे स्टाल जिन पर उमड़ी भारी भीड़

SHARE:

42 बच्चों को फील्ड व प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

बिलाल खत्री
अलीराजपुर I मां शारदा मंडल के द्वारा आनंद मेले का आयोजन स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में शनिवार को किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए जिनका लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई साथ ही 10 और 12 कक्षा में 85% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद और शारदा मंडल की संरक्षक अनीता नागरसिंह चौहान थी कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया

17 स्टालों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

मां शारदा मंडल के द्वारा आयोजित आनंद मिले के आयोजन में महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा खरीदी करने की भीड़ उमड़ी शारदा मंडल की सदस्यों ने बताया कि विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लिए कुल 17 स्टालों को लगाया गया था जिसमें खाने-पीने कपड़े और ज्वेलरी सहित अन्य प्रकार के स्टाल भी शामिल थे कार्यक्रम शाम को 5 बजे के लगभग प्रारंभ हुआ जो की रात्रि को 11 बजे के लगभग चला रहा

85 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

मां शारदा मंडल के द्वारा आयोजित आनंद मेले में इस वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं में 85 प्रतिशत अंक आने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया I बच्चों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र मंडल की संरक्षक श्रीमति नीलिमा राठौर एवं मंडल की अध्यक्ष श्रीमति जयश्री सोमानी की ओर से दी गई शारदा मंडल के सदस्यों ने बताया कि 42 बच्चों को शिल्ड व प्रमाण पत्र और 17 स्टाल कों सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रमाणपत्र दिए गए शारदा मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सभी ने काफी सराहना भी की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई