ad
best news portal development company in india

12 वाँ वार्षिक सम्मेलन धार में आयोजित होगा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

जय ओंकार भिलाला समाज संगठन धार

 जय ओंकार भिलाला समाज के प्रांतीय अध्यक्ष  श्री बीएस जामोद की उपस्थिति में गुस्वार को धार जिला की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आदिवासी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा चौहान के निवास पर आयोजित की गई।
  बैठक में सर्वप्रथम समाज के पूर्व क्रांतिकारी शहीदों को नमन एवं स्मरण करने के पश्चात  प्रांतीय अध्यक्ष श्री बीएस जामोद  का पुष्प गुच्छ एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह इसके द्वारा समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाकर उपस्थित समाजजनों से जागरूकता के साथ आगे बढ़ने की अपील की। श्री सीताराम ठाकुर नालछा द्वारा आदिवासी जिलों में अन्य वर्ग की बजाय अपने वर्ग का अधिकारी/ कर्मचारी की पदस्थापन हो तो समाज का विकास एवं सुविधा मिलने में आसानी होगी। श्री अरविंद मुजाल्दा द्वारा वर्तमान में किया जा रहे स्थानांतरण के संबंध में चर्चा की एवं प्रस्ताव रखा की नियम विरुद्ध स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की योग्य कार्रवाई की जावे।  उनके द्वारा यह भी कहा  कि आदिवासी समाज की लड़कियां अन्य समाज में विवाह पश्चात उनके नाम से सरपंच एवं अन्य चुनाव में उम्मीदवार बनाकर तथा उनके नाम से जमीन जायदाद खरीदी जा रही है,जो की न्याय संगत नहीं है। इससे हमारे समाज को जो विशेष अधिकार प्राप्त है उनका हनन हो रहा है। प्रताप सिंह रावत बाग द्वारा 3डी के संबंध में चर्चा करते हुए अवगत कराया की जिले में चलाया गए कार्यक्रमों से जागरूकता आई है। इसके परिणाम दिख रहे है।
 डॉ रमेश मुवेल द्वारा अगला वार्षिक सम्मेलन धार में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह इसके द्वारा भी बताया गया कि गूगल मीट, मोबाइल पर चर्चा  एवं प्रत्यक्ष संपर्क के दौरान  जिले के अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा कर सहमति ले ली गई है। उपस्थित सदस्य द्वारा सर्वसम्मति से धार में 12 वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।  अंत में उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष श्री जामोद साहब द्वारा जिले में आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाकर आवश्यक निर्देश दिये। उनके द्वारा चर्चा कर  दिनांक 11 12 अक्टूबर को दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन धार में आयोजित किए जाने की घोषणा की।  आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु स्थान का चयन 7 सदस्यों की समिति बनाकर उस पर शीघ्र निर्णय लेकर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले समाज जनों की संख्या, वित्तीय व्यवस्था आदि हेतु एक प्लान तैयार कर उसका एक अनुमानित व्यय भी बताने हेतु निर्देशित किया गया। श्री जामोद  द्वारा समसामयिक विषयों पर अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए  विस्तृत चर्चा की!साथ ही स्थानांतरण के संबंध में आवश्यक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है। अंत में ग्रुप फोटो पश्चात  बैठक को  सभी का आभार व्यक्त करते हुए सधन्यवाद  समाप्त कि गयी।  बैठक का संचालन नालछा ब्लॉक महासचिव श्री विजय सिंह निगवाल द्वारा किया गया।
बैठक में श्री बीएस जामोद प्रांतीय अध्यक्ष, श्री जीएस मौर्य प्रदेश सचिव, श्री जितेन मंडलोई प्रदेश महासचिव, श्री वीरेंद्र सिंह इसके जिला अध्यक्ष धार, श्री अरविंद मुजाल्दा महासचिव धार, श्री प्रताप सिंह रावत कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, श्रीमती सुभद्रा चौहान उपाध्यक्ष धार,श्री जगदीश मौर्य सचिव जिला धार, श्रीमती लीला तड़वाल सचिव,धार, डॉ रमेश मुवेल पूर्व जिला अध्यक्ष, श्री विक्रम तड़वाल ब्लॉक अध्यक्ष धार, श्री ज्ञान सिंह लोहारे ब्लॉक अध्यक्ष बाग, सीताराम ठाकुर मीडिया प्रभारी नालछा, विजय नींगवाल महासचिव नालछा, श्री राजाराम बर्मन, इंदौर अभय सिसोदिया, धार, धर्मेंद्र ठाकुर,राजेंद्र सिंह जामोद धार, महिपाल बघेल मीडिया प्रभारी एवं अन्य गणमान्य जागरूक समाज जनों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर  निर्णय लिए गए।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई