ad
best news portal development company in india

नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध बैग, कम विस्फोटक सामग्री वाले 54 डेटोनेटर बरामद

SHARE:

महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध सामान से भरा एक बैग मिला है। नागपुर शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के जांच के बाद पता चला कि उस बैग में जिलेटिन की 54 छड़ों और एक डेटोनेटर है।। वहीं आस-पास के इलाके की भी गहन जांच की जा रही है।
एक पुलिसकर्मी ने शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्य गेट के बाहर यातायात पुलिस बूथ के पास लावारिस बैग पड़ा देखा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बैग की जांच की तो उसमें जिलेटिन की छड़ का एक पैकेट मिला।
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) को मौके पर बुलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी।
अधिकारी ने बताया कि बीडीडीएस का दस्ता रात करीब आठ बजे मौके पर पहुंचा और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारी ने कहा कि बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *