मां सारेगामा ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति, आयोजकों ने माना सबका आभार
बिलाल खत्री
आलीराजपुर नवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन तिलक मार्ग पर राठौड़ वीर दुर्गादास गरबा मंडल द्वारा आयोजित गरबा रास में पूरी रात्रि गरबा रास हुआ। अंतिम दिन होने से उत्साह और उल्लास का वातावरण पांडाल में रहा। पारंपरिक वेशभुषा में गरबाप्रेमीयों ने इस तरह गरबा रास किया कि वहां पर आने पर केबिनेट मंत्री व विधायक नागरसिंह चैहान एवं सांसद अनिता चोहान भी अपने आप को गरबे खेलने से नहीं रोक सके।
राठौड़ वीर दुर्गादास गरबा मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौड़ (राठौड़ बस सर्विस) और उपाध्यक्ष श्याम राठौड़ (सेन्डी) व कार्यकर्ता कांति राठौड़ (पार्षद) एवं युवा मंत्र अध्यक्ष कृष्कान्त चैधरी (कसु भाई) ने बताया कि आयोजन को 10 वर्ष हो गये है।
प्रतिदिन अलग-अलग ड्रेसकोड में गरबा रास हुआ। प्रतिदिन गरबाप्रेमीयों को स्वल्पाहार का वितरण हुआ। महाआरती और महाप्रसादी के बाद गरबा रास प्रारंभ हुआ और सुबह 8 बजे समापन हुआ। कृष्णकान्त बेड़िया ने बताया कि अंतिम दिन आरती के यजमान जितेन्द्र टवली, कांतिलाल राठौड़, कीर्तिश राठौड़ व श्याम राठौड़ परिवार थे। मां सारेगामा ग्रुप ने अंतिम दिन 8 घन्टे लगातार शानदार प्रस्तुति दी। लाईव प्रस्तुति पर गरबाप्रेमीयों ने माता रानी की भक्ति गीतों और पारंपरिक गरबों पर गरबे का आनन्द लिया। पूरे पांडाल में एक भी दिन फिल्मी गीत नही बजे। अंत में आयोजकों ने प्रशासन, पुलिस प्रशासन, महिला पुलिस, नगरपालिका, एमपीईबी, सभी पत्रकार बंधु, मीडिया, आसपास के रहवासी, मा सारेगामा ग्रुप, टेन्ट, लाईट, साउण्ड वालों सहित आलीराजपुर नगर व आसपास की जनता एवं सभी गरबाप्रेमीयों का व समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।





