संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़
राजगढ़/ थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम नयापुरा पीपरनी में गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे से पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक खाली कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारुल बेलापुरकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को थाना राजगढ़ की चौकी तिरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयापुरा पीपरनी में फरियादी भूपेंद्र राठौर के साथ आरोपी अर्पित पिता अशोक राठौड़, निवासी राजगढ़ द्वारा पिस्टल से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजगढ़ श्री समीर पाटीदार द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर घटना में शामिल शुभम पिता कालूराम पाटीदार, निवासी फूलगावड़ी, थाना सरदारपुर एवं महेश पिता जादूसिंह यादव, निवासी ग्राम छड़ावत, थाना राजगढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि फरियादी भूपेंद्र राठौर को पुरानी रंजिश के चलते जान से खत्म करने की नीयत से आरोपी अर्पित राठौड़ एवं उसके अन्य साथियों द्वारा घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।
मामले में थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत धारा 296, 109(1), 351(3), 190, 191(3) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
अर्पित पिता अशोक राठौड़, निवासी राजगढ़
शुभम पिता कालूराम पाटीदार, निवासी फूलगावड़ी, थाना सरदारपुर
महेश पिता जादूसिंह यादव, निवासी ग्राम छड़ावत, थाना राजगढ़
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
पिस्टल, कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल जप्त
आरोपी अर्पित पिता अशोक राठौड़ के कब्जे से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 01 खाली कारतूस एवं 01 बुलेट मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई।
जप्त मशरूका—
🔫 01 पिस्टल
01 खाली कारतूस
01 बुलेट मोटरसाइकिल
दो आरोपी घटना के बाद से फरार
घटना में शामिल हिम्मत पिता लक्ष्मण सेप्टा एवं पिंटू पिता आनंदीलाल पाटीदार घटना के बाद से फरार हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक जूली अमलियार, चौकी प्रभारी तिरला सैयद अहमद, सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक दिलीप डुडवे, अंकित रघुवंशी, अजीत गुर्जर, राकेश बघेल एवं राकेश सिंगड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार थाना राजोद से थाना प्रभारी श्री रेवल सिंह बरडे, प्रधान आरक्षक मुकेश परमार, आरक्षक महेंद्र वसुनिया एवं राकेश वसुनिया तथा साइबर टीम से शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सोलंकी, प्रशांत चौहान एवं मनीष पाल का भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपियों को कम समय में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन बरामद किए गए।
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है।





