ad
best news portal development company in india

कालीबावड़ी में वृद्ध दंपति से लूट के मामले में धरमपुरी पुलिस की कार्रवाईमामले में 01 आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना
दिनांक 27.06.2026 को फरियादी नेमीचंद राठौर पिता प्रेमचंद राठौर, उम्र 85 वर्ष, निवासी कालीबावड़ी द्वारा थाना धरमपुरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 01:00 बजे वह अपनी पत्नी पार्वती के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाश घर में घुस आए तथा लट्ठ से दोनों के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई। बदमाशों द्वारा फरियादी की पत्नी के गले में पहने दो सोने के मंगलसूत्र, एक छोटा एवं एक बड़ा, छीन लिए गए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धरमपुरी में अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 309(6), 331(8) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी धरमपुरी सरदारसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल आरोपी सुरेश पिता थानसिंह अखाड़े, जाति भिलाला, उम्र 27 वर्ष, निवासी पिपल्दा थाना गंधवानी अवल्दामान यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी दोस्ती जेल में संजय निवासी कालीबावड़ी से हुई थी। संजय के कहने पर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 26.06.2026 को कालीबावड़ी में सरकारी कुएं के पास पहुंचकर घटना की योजना बनाई तथा दिनांक 27.06.2026 की रात्रि में अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी सुरेश को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश एवं लूटे गए मशरूका की बरामदगी के संबंध में विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
सुरेश पिता थानसिंह अखाड़े, जाति भिलाला, उम्र 27 वर्ष, निवासी पिपल्दा, थाना गंधवानी

फरार/अन्य आरोपी
प्रकरण में संजय निवासी कालीबावड़ी सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी, सउनि दिनेशसिंह सिसोदिया, प्रआर 845 सुनील, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, प्रआर 864 संतोष, प्रआर 301 महेश, आरक्षक 479 लक्ष्मण एवं आरक्षक 1129 पंकज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई