ad
best news portal development company in india

गुरु पूर्णिमा पर श्री साई सेवा ट्रस्ट का जसेवा महाअभियान, एसडीओपी सुनील कुमार गुप्ता ने किया रक्तदान के लिए प्रेरित

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


कुक्षी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री साई सेवा ट्रस्ट, कुक्षी द्वारा विशाल भंडारा, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान संकल्प अभियान का आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं मानव कल्याण की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।


एसडीओपी बोले— “रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान”
मुख्य अतिथि एसडीओपी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान करते हुए श्री साई सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस सेवा अभियान की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान थाना उप निरीक्षक अनूप बघेल एवं नगर सुरक्षा के जिला संयोजक डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। दोनों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।


शिविर में अनेक रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया तथा कई नागरिकों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया।

विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक रमेश धाडीवाल अध्यक्ष मन्नालाल वर्मा, सचिव अनिल वर्मा, राकेश पाटीदार (अंजड़ वाले), सत्यनारायण सेन, अशोक सुगंधी, राजेश अग्रवाल (सेठ), राकेश पाटीदार (सुसारी), वीरेंद्र त्रिवेदी, देवेंद्र मालवीय, गौरव धाड़ीवाल, दिनेश नरियाणी, रामेश्वर पाटीदार, बलराम सेन, सुरेश पाटीदार (लैब) सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य एवं मनिष भायल के साथ रक्त दुत टीम व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रशासन, पुलिस विभाग, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *