ad
best news portal development company in india

गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना महोत्सव पर सांई मन्दिर में आयोजन होगा।

SHARE:

साई धाम नानपुर परिसर पर 29 जुलाई को होगा मुख्य आयोजन

आकर्षक साज सज्जा की गई

मांगीलाल वर्मा नानपुर(आलीराजपुर)

साई सेवा समिति द्वारा संचालित साईधाम नानपुर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी धूमधाम से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।जिसके लिए समिति द्वारा सभी तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई ।
समिति के प्रदीप क्षीरसागर और देवेंद्र वाणी शुभम ने बताया कि उक्त दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन 28 जुलाई मंगलवार को प्रात: 7:00 बजे से साई बाबा का अभिषेक,शृंगार के साथ साई सत् चरित्र का पाठ आयोजित होगा।
मंगलवार को ही श्री राम मित्र मंडल नानपुर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8:00 बजे से साईधाम परिसर में आयोजित किया जाएगा।

अगले दिन 29 जुलाई बुधवार गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह 7 बजे से पण्डित अंतिम त्रिवेदी के नेतृत्व में यजमान समूह व भक्त जनों द्वारा अभिषेक, पूजन, श्रंगार,के साथ यज्ञ (हवन) होगा।
साथ ही प्रात: 9:00 बजे गांधी चौराहा स्थित छोटे साई मंदिर में आरती प्रसादी के बाद बाबा की पालकी एवं शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए श्रद्धालु बाबा के जयकारे के साथ भ्रमण करेंगे। यात्रा का जगह जगह तोरण द्वार लगाकर स्वागत, पूजन किया जाएगा।
दोपहर 12:00 बजे यात्रा बड़े साई मंदिर पर पहुंचेगी । जहां यज्ञ की पूर्णाहुति,56 भोग व महाआरती ,प्रसादी का वितरण होगा। उसके पश्चात विशाल भंडारा आयोजित किया गया है, जो शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन ही आगुंतक अतिथियों द्वारा परिसर में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा ।

ज्ञात हो कि साई सेवा समिति द्वारा वर्ष भर अनेक सेवा प्रकल्प का आयोजन साई धाम परिसर में किया जाता है जिसमें रक्तदान शिविर, पर्यावरण संवर्धन को लेकर के पौधोरोपण, शैक्षणिक कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन नियमित किया जाता है।

गुरु पूर्णिमा के दिन नानपुर सहित अलीराजपुर, जोबट, कुक्षी, आंबुआ, आजाद नगर सहित दूर दराज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजन दर्शन एवं अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचते हैं। समिति द्वारा सभी को सपरिवार पूजन, दर्शन, प्रसादी हेतु सहभागी होने की अपील की गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *