ad
best news portal development company in india

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा एवं सोनम वांगचुक के समर्थन में तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।

SHARE:

कसरावद में जय आदिवासी युवा शक्ति ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मुकेश मचार साहब को सौंपा ज्ञापन ।

जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन

कसरावद। जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) ब्लॉक इकाई कसरावद द्वारा राष्ट्रपति के नाम तहसील कार्यालय में तहसीलदार मुकेश मचार साहब को ज्ञापन सौंपकर नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में मांग की गई कि परीक्षा से जुड़े मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों, शिक्षा माफियाओं एवं संबंधित लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार कर परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने की मांग भी की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों मेहनती एवं ईमानदार विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। ऐसे में सरकार को विद्यार्थियों के हित में शीघ्र न्यायपूर्ण निर्णय लेकर उनका विश्वास बहाल करना चाहिए।ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *