ad
best news portal development company in india

11 जुलाई से 18 अगस्त तक चलेगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान

SHARE:

परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति किया जाएगा जनजागरूकता अभियान

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अतुलकर ने जानकारी देकर बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में 11 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार कल्याण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति आमजन को जागरूक करना है। यह अभियान जिले के सभी जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अतुलकर ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को छोटे परिवार के लाभ, परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में परामर्श शिविर, जनजागरूकता रैलियां, संगोष्ठियां, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शन के साथ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के अंतर्गत मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देंगे। साथ ही गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित दंपत्तियों एवं प्रजनन आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ परिवार, सुरक्षित मातृत्व एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व के महत्व से अवगत कराया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ आवश्यकतानुसार सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वंदना ढोके ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे विश्व जनसंख्या दिवस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *