शेख़ नसीम। भोपाल / आयरलैंड जैसी टीम ने भारत जैसी मजबूत और वर्ल्ड-चैम्पियन टीम को 2 मैचों की T-20 सीरीज़ में क्लीन-स्वीप कर दिया और पहली बार सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया जबकी आयरलैंड के 5 प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज़ में नही खेले भारत आयरलैंड की B-टीम से मैच भी हारा और सीरीज़ भी हारा। क्या इस तरह के प्रदर्शन से हम आगामी वर्ल्डकप का खिताब बचा सकते है भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज़ हारकर अपने लिए खुद खतरे की घण्टी बजा ली है आगामी वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, साउथ-अफ्रीका जैसी मजबूत टीमो के खिलाफ भारत कैसे अपने खिताब की रक्षा कर पाएगा ये सोचने का विषय है।
भारतीय कोच गौतम गम्भीर कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट को इस पर विचार करना चाहिए और अपनी रणनीति पर गौर करना चाहिए वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ एक भी मैच में मौका ना देना टीम मैनेजमेंट की बड़ी गलती रही है ये गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ी और भारत वर्ल्ड-चैम्पियन होकर भी आयरलैंड की B-टीम से सीरीज़ हार गई।





