धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
30 लाख की सहयोग राशि बनी दिवंगत शिक्षक के परिवार का संबल
सामूहिक योगदान की अभिनव पहल बनी है प्रदेश में मिसाल
कुक्षी – “कर्मचारी कल्याण कोष योजना न केवल सभी वर्ग के कर्मचारियों के आर्थिक सहयोग से बूंद बूंद से घड़ा भरने की उक्ति को चरितार्थ करती है अपितु 3 माह पूर्व की सदस्यता रखने वाले सदस्य के आकस्मिक निधन हो जाने पर परिवार के नॉमिनी के लिए आर्थिक संबल का सशक्त माध्यम भी बनती है। कल्याण कोष के सदस्यों के लिए 100 रुपए का उन्नत और कर्मचारी हित में फलित होने वाले वटवृक्ष के लिए बोए जाने वाला बीज वह भी ऐसी परिस्थिति निर्मित होने पर जब दिवंगत सदस्य का परिवार मृतात्मा के शोक में डूबा हुआ हो तब आर्थिक सहयोग का यह अभिनव उपक्रम उस परिवार को एक अलग ही विशिष्ट सांत्वना देने वाला सिद्ध होता है ।
कर्मचारी कल्याण कोष प्रदेश स्तर की परिकल्पना को आकार देकर साकार करने वाली सोच दी कल्याण कोष के संस्थापक सतीश खरे , सह संस्थापक ब्रजेश असाटी , प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया और प्रांतीय संयोजक पवन खरे के विचारों ने और उसको गतिशील बनाने में योगदान रहा प्रांतीय पदाधिकारियों सर्वश्री विनोद राठौर महामंत्री , मुकेश नेमा महासचिव , रमाशंकर तिवारी प्रवक्ता , प्रमिला सगरे सचिव, राजेश गुप्ता आई.टी. सेल प्रभारी की टीम के साथ और धार जिले में इसकी जिम्मेदारी संभाली सुनील वर्मा जिला प्रभारी , निशात अंजुम हुसैन महिला उपाध्यक्ष तो कुक्षी ब्लॉक में हीरासिंह मंडलोई ब्लॉक अध्यक्ष , गेलसिंह कन्नौज उपाध्यक्ष , राजेन्द्र पाटीदार के समन्वित प्रयासों ने । इस उत्कृष्ट विचार को मार्गदर्शन मिला वरिष्ठ सलाहकार नरेन्द्र कुमार सिर्वी , मुकेश पाटीदार प्रांतीय उपाध्यक्ष ट्रायबल वेलफेयर एसोशिएशन मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष तथा तहसील व विकासखंड के अध्यक्षों शिवराम पाटीदार तथा मंशाराम बघेल का ।
कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना लगभग 10 माह पूर्व हुई है और अब तक इसमें 60 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं ।कल्याण कोष की 3 माह पूर्व पंजीकृत सदस्यता होने के बाद किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु हो जाने पर सदस्यों को प्रति सदस्य 100 रुपए संबंधित दिवंगत साथी के नॉमिनी के खाते में क्यू आर कोड स्कैन कर अकाउंट नम्बर पर या फोन पे पर उक्त राशि डालकर स्क्रीन शॉट कल्याण कोष की ऑफिशियल साइड पर अपलोड करनी होती है और कर्मचारी कल्याण कोष के सदस्यों ने तब कर दिखाया जब प्राथमिक विद्यालय मनका जिला दमोह के प्राथमिक शिक्षक दिलीपसिंह लोधी के असामयिक निधन पर जब प्रति सदस्य 100 रूपए की राशि उनकी नॉमिनी धर्मपत्नी इमरतीबाई लोधी और पुत्र पुष्पेन्द्रसिंह लोधी के खाते में लगभग 30 लाख रूपए की सहयोग राशि पहुंची और यह सिलसिला अब भी जारी है । कर्मचारी कल्याण कोष की सदस्यता का लक्ष्य जनवरी माह तक एक लाख की संख्या तक पहुंचाने का है जिसके लिए प्रतिदिन सैकड़ों सदस्य अपनी सदस्यता ले रहे हैं ।उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता मनोज कुमार साधु ने दी ।






