ad
best news portal development company in india

आवश्यकता अनुसार विकास कार्यो को प्राथमिकता देकर कार्य करें – प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके*

SHARE:

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके की अध्यक्षता में संपन्न

बिलाल खत्री
आलीराजपुर , कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में कलेक्टर नीतू माथुर एवं सांसद अनीता नागर सिंह चौहान द्वारा जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्थानीय कलाकार द्वारा बनाई गई पिथोरा पेंटिंग,तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गए मोटे अनाज से बने उत्पादों का फूड बास्केट भेंट किया।

इसके बाद प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके, सांसद श्रीमती चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत,कलेक्टर माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह आदि द्वारा आलीराजपुर जिले में दो वर्ष उपलब्धियों से बनी जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके द्वारा सभाकक्ष में उपस्थित जिला सलाहकार समिति के सदस्यों का परिचय लिया साथ ही जिले में आए नवनियुक्त अधिकारियों का भी परिचय लिया गया।

कलेक्टर माथुर ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में जिले की 2 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया गया तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना की विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी विभाग अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित योजनाओं के बारे में विभागवार जानकारी दी।

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले की समस्त ग्राम पंचायत एवं अन्‍य सडको को चिन्हित करें जहॉ अधिक आवश्यकता है उन सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के साथ करें साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्‍वय स्‍थापित कर ग्रामीणों के हित में फलिया-सडक के माध्‍यम से हर क्षेत्र के फलियों में निर्माण कर जिले के विकास में गति प्रदान करें ।

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने जिला हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सर्किट हाउस का नक्शा बनाकर वरिष्ठ कार्यालय से स्‍वीकृति प्राप्‍त करें तथा निर्माण से संबंधित समस्‍त कार्यवाही पूर्ण करे, सर्किट हाउस बनाने में आ रही बाधा को मुख्‍यालय या मुझे अवगत कराए साथ ही समस्‍त प्रकार की कागजी कार्यवाही पूर्ण कर निर्माण प्रारंभ करें।

बैठक में आगे उन्‍होने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्‍लॉक स्‍तर समस्त चिकित्सालय पर चिकित्‍सा अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें साथ ही आवश्यकता अनुसार मशीनों की पूर्ति करें साथ ही मशीनों का नियमित संचालन करना सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीणों का समय उपचार संभव हो सके और उन्‍हे कही जाने की आवश्यकता न हो।

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कुपोषण की स्थिति में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करें , नियमित रूप से बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्‍ध कराए साथ ही बच्‍चों का नियमित स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर उसकी जानकारी मुख्‍यालय सहित संबंधित पोषण ट्रेक एप अपडेट करें ताकि संबंधित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक आंगनबाड़ियों में सप्ताह में एक दिन मिलावट से बने आहार दिया जाए ।

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों को पुन: स्‍कूल में प्रवेश दिलाया जाए , समस्त छात्रावासों में शासन द्वारा निर्धारित मूलभूत सुविधा दी जा रही है या नहीं इसके लिए प्रत्येक छात्रावास का भ्रमण करें मुख्यालय के साथ मुझे उपलब्‍ध भी कराए। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में मिलेट् का बेहतर मार्केट बनाए इसके लिए कार्ययोजना तैयार करें साथ ही अधिक से अधिक कृषकों को जैविक खेती के माध्‍यम से मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित करें ।

इस दौरान उन्होंने संयुक्‍त रूप से जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागवार एक समिति का निर्माण करें ताकि समिति के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से जिले में संचालित आंगनवाडी , स्कूल , छात्रावास , चिकित्सालय एवं अन्‍य शासकीय संस्‍थानों को निरीक्षण समय समय पर करें जिसका जांच प्रतिवेदन मुख्यालय को प्रतिमाह दे। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने समिति के सदस्यों से जिले के विकास योजनाओं के लिए सुझाव मांगे एवं उन पर चर्चा की।

इस दौरान जिला मकू परवाल ,जनप्रतिनिधि विशाल रावत , भदू पचाया , जयपाल खरत , संयुक्‍त कलेक्‍टर मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बघेल,

तपीस पांडे ,जिला योजना अधिकारी डॉ तारिणी जौहरी जंग सहित जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं विकास समिति सदस्य एवं समस्त विभाग प्रमुख सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *