शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
विशाखापटनम / 3 मैचों की वन-डे श्रृंखला के तीसरे मैच में आज भारत ने दक्षिण-अफ्रीका को 9 विकेट की करारी हार देकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। दक्षिण-अफ्रीका ने अपने सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए जवाब में भारत ने 271 रनों के लक्ष्य को 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया दक्षिण-अफ्रीका के खब्बू विकेट-कीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी-कॉक ने शानदार 106 रन बनाए कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन की पारी खेली दोनों अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने अपनी पारियों के सहारे अफ्रीका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अफ्रीका के अन्य खिलाड़ियों ने भी छोटी-छोटी पारियां खेली जिसमे मैथ्यू ब्रिटीजके ने 24 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन और केशव महाराज ने 20 रनों का योगदान दिया भारत की तरफ से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए अफ्रीका की तरफ से मिले 271 रनों के लक्ष्य को भारत ने 39.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने शानदार नाबाद शतक लगाया उन्होंने 116 रनों की पारी खेली जिसमे 2 छक्के और 12 चौके शामिल थे वही रोहित शर्मा ने 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमे 7 चौके और 3 छक्के लगाए इसके अलावा बेहतरीन फार्म में चल रहे पिछले 2 मैचों में लगाए शतकवीर विराट कोहली ने सीरीज़ के तीसरे मैच में भी शानदार 65 रनों नाबाद पारी खेली इस पारी के दौरान कोहली ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए 3 मैचों की सीरीज़ में विराट कोहली ने कुल 302 रन बनाए अपनी इन पारियों की बदौलत उन्होंने मेन ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार जीता।






