ad
best news portal development company in india

मध्यप्रदेश सरकार किसानो पर की गई एफआईआर तत्काल वापस लेअंतिम मुझाल्दा जयस प्रदेश अध्यक्ष

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आह्वान पर खलघाट टोल के पास किसानों संगठन ने आंदोलन किया था करीब 15 घंटे से अधिक समय तक फोरलेन पर चक्काजाम रहा था पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है इसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के चार जिलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों पर 17 नामजद व 600 से 700 अज्ञात पर प्रकरण दर्ज किया है । पुलिस द्वारा बीएनएस तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है शांतिपूर्वक आन्दोलन चल रहा था जिला प्रशासन ने ख़ुद उसे आंदोलन को देख रहे थे फिर भी पुलिस द्वारा जो किसानों पर प्रकरण दर्ज किया है वह पूरी तरह गलत है ।

किसान अपनी समस्या को लेकर स्वतंत्र भारत देश में स्वतंत्र हैं अपनी माँगो को लेकर किसानों ने चक्काजाम किया था राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मध्यभारत गोपाल पाटीदार, संगठन मंत्री मंदन मुवेला, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला अध्यक्ष बड़वानी प्रकाश धाकड़, जिला अध्यक्ष धार त्रिलोकचंद पटेल, जिला अध्यक्ष खंडवा किशोर पाटीदार, जिला अध्यक्ष खरगोन वल्लभ पाटीदार, महामंत्री, रामदास मुकाती, रामेश्वर गुर्जर, कैलाश पाटीदार, हरिराम पाटीदार, राजा सोलंकी, प्रफुल्ल पटेल, अंकित, हवन पटेल, महादेव पटेल, महादेव पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार सहित 600 से 700 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है |

मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं कृषि मंत्री माननीय शिवराजसिंह चौहान जी को पत्र लिखकर अवगत करवाया पुलिस प्रशासन के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई देश के अन्नदाता पर उसे प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से निरस्त करवाए,,,
अंतिम मुझाल्दा जयस प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *