ad
best news portal development company in india

कलेक्टर नीतू माथुर ने महुआ आधारित हेरिटेज लिकर फैक्ट्री का किया निरीक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट ( महूआ ) के तहत आजीविका मिशन के स्‍व सहायता समूह द्वारा विकसित महुआ से निर्मित मोंड हेरिटेज लिकर निर्माण फैक्ट्री का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महुआ लिकर निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा।

कलेक्टर ने जाना कि फैक्ट्री में सबसे पहले महुआ फूलों को सुखाया जाता है, इसके बाद उन्हें फर्मेंट करके आधुनिक मशीनों के माध्यम से भाप (वाष्प) प्रक्रिया द्वारा लिकर को एकत्र किया जाता है। तैयार लिकर को मानक मापदंडों के अनुसार पैक कर बाजार के लिए भेजा जाता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर माथुर ने संबंधित अधिकारियों एवं संचालकों से शासन की वह योजना भी जानी, जिसके तहत उन्हें फैक्ट्री निर्माण में लाभ मिला। इसके साथ ही उन्होंने लिकर ऑर्डर रजिस्टर, स्टोरेज, उत्पादन प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड के बारे में जानकारी एकत्रित की । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे , सीईओ जनपद जीएल प्रजापति , सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *