ad
best news portal development company in india

बाल विवाह मुक्‍त भारत अभियान का किया जाएगा आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध 100 दिवसीय जन जागरूकता अभियान बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।

प्रथम चरण 27 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक शिक्षण संस्थानों जैसे स्कूलों, कॉलेजों ओर यूनिवर्सिटीज में चलाया जायेगा।

द्वितीय चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक धार्मिक जगहों और शादी से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर्स पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा, जिसमें मंदिर,मस्जिद,चर्च,गुरुद्वारे,वेडिंग हॉल, बैंड पार्टी डीजे, कैटरर और टेंट हाउस शामिल है। इस दौरान सीएम पीओएस,लोकल पुलिस और कम्युनिटी वॉलंटियर्स के साथ मिलकर शादी के मौसम में सघन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

तृतीय चरण में 1 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक, समुदाय स्तर पर जुडाव और ओनरशिप को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायतों और म्युनिसिपल वार्ड पर फोकस किया जाएगा।

जिला अंतर्गत आंगनवाडी केंद्रों में शपथ, रैली एवं विद्यालयों/महाविद्यालयों में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *