बिलाल खत्री
आलीराजपुर विगत दिनों मप्र के छिंदवाड़ा जिले मे जहरीली कफ सिरफ के सेवन से करीब 20 बच्चे मौत की आगोश मे शमा गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार रात्रि को बस स्टैंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी स्मारक पर मृत बच्चों को शोक सभा स्वरूप केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ओर कार्यकर्ताओ ने केंडल जलाया ओर दो मिनट का मोन रखकर मृत बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुवे कहा की छिंदवाड़ा मे जहरीली कफ सिरफ के सेवन से मृत बच्चों का मामला गंभीर है, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़को पर उतरकर आंदोलन की राह अपनाएगी ।
पटेल ने कहा की मप्र की भाजपा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिये ओर इसमें जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जेन, पर्वत सेठ राठौर, खुर्शीद अली दिवान, तरुण मंडलोई, राजेंद्र टवली, कमलेश पचाया, समरथ राठौड़, प्रितेश सराफ, प्रकाश बघेल, ईरफ़ान मंसूरी सहित बड़ी संख्या मे नेता ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे ।






