ad
best news portal development company in india

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासकीय उ.मा.वि. सौरवा एवं एकीकृत माध्यमिक शाला कुकावाट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिये विधिक सेवाएं) योजना, 2015 की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं, बच्चों और किशोरों में नशीली दवाओं की तस्करी और नशीली दवाओं के उपयोग में अभूतपूर्व वृद्धि के गंभीर परिणाम है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे है। ।

इस योजना का मूल उद्देश्य मादक दवाओं और पदार्थों के संबंध में कानूनी प्रावधानों, विभिन्न नीतियों, योजनाओं के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता फैलाना, साथ ही स्कूलों और कॉलेजों, सड़कों और गलियों में बच्चों के बीच नशीली दवाओं के उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मूल कर्तव्य एवं अधिकार, यातायात नियम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही पॉक्सो एक्ट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम एक कानून है, जो भारत में बच्चों को यौन शोषण और दुर्व्यवहार से निपटना है। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई।
इस शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संस्था प्राचार्य, अन्य शिक्षकगण, विद्यार्थी व पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई