बिलाल खत्री
आलीराजपुर डॉ दिव्या गुप्ता के मार्गदर्शन में रूपांतर नेचर एंड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और सहायक संस्था के रूप में ज्वाला महिला समिति हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से जिले के आकांक्षी विकासखंड उदयगढ़ में महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया ।
जिसमे,मैमोग्राफी ,शुगर ,हीमोग्लोबिन सलाह ,महिला स्वास्थ्य जागरूकता इत्यादि का परीक्षण शिविर के माध्यम से किया गया। अरविंदो के उम्मीदों वाली बस के माध्यम से चार दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया है
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बघेल , जनपद सीईओ माया बरिया , जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या नलवाया ,जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल चौहान , जनपद सदस्य विजू मुवेल सहित आकांक्षी ब्लॉक समन्वयक डॉ पुखराज सहित स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।






