ad
best news portal development company in india

कलेक्‍टर माथुर ने एक बगिया मॉ के नाम योजना के तहत निर्मित बगीचे का अवलोकन किया

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर एक बगिया मॉ के नाम अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा ग्राम कवठू में निर्मित एक बगिया मॉ के नाम बगीचों का निरीक्षण किया ।कलेक्‍टर माथुर ने सभी उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि एक बगिया मा के नाम मध्य प्रदेश सरकार की एक परियोजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पौधरोपण को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को अपनी निजी भूमि पर फलदार पौधे लगाने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और प्रदेश में हरियाली भी बढ़ सके ।

साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को शिक्षा के प्रोत्साहित किया और कहा कि शिक्षा लेने के लिए उम्र की कोई तय सीमा नहीं शिक्षा उन्हें अपने अधिकारों और समाज की व्यवस्था को समझने में मदद करती है, जिससे वे सशक्त बनकर अपने परिवार को भी मुक्त कर सकती है ।
इस दौरान कलेक्टर माथुर ने हितग्राहि शयदी सुरेश निगवाल से चर्चा कर उनके द्वारा आम के बगीचे की जानकारी ली ।

शायदी ने कलेक्टर माथुर को बताया कि पहले उनके द्वारा पारंपरिक खेती की जाती थी , वर्तमान में स्वयं सहायता समूह एवं सरपंच सीमा निगवाल द्वारा एक बगिया मॉ के नाम अभियान की जानकारी दी जिससे प्रेरित होकर आम के बगीचे का निर्माण किया । उन्होंने बताया कि एक एकड खेत में करीब 100 पौधे लगाए गए जो आगामी 4 साल के भीतर विकसित होकर फल देंगे जिससे मार्केट के क्रय कर खेती से अधिक मुनाफा संभव हो पाएगा । उन्होंने बताया पौधे की दूरी अधिक होने से इन 4 सालों में इंटर क्रॉपिंग कर अन्य फसलों का भी उत्पादन ले सकते । इस दौरान माथुर द्वारा खेत एवं अन्‍य स्‍थान का भ्रमण कर की जा रही खेती और बगीचे का अवलोकन किया और पौधारोपण भी किया । इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद प्रिया काग , आजिविका मिशन प्रबंधक मुकेश शिंदे सहित ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित थे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *