गांधीजी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प
बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को देश के महानायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती बोरखड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वरिष्ठ नेताओं का शाल श्रीफल भेटकर किया सम्मान
इस दोरान कांग्रेसी नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया। कार्यक्रम मे उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी और शास्त्री जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का शाल श्रीफल भेटकर उनका हार फूल मालाओ से सम्मान किया। वही कांग्रेसी नेता स्वतंत्रता सेनानियों के निवास पहुंचकर उनके वंशजो का भी सम्मान किया गया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि भारत देश को अंग्रेजो की गुलामी से स्वतंत्रता कराने में राष्ट्रपिता गांधीजी का महत्वपूर्ण और अहम योगदान रहा है, जिसको देशवासी कभी नहीं भुलेगा। गांधीजी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने शांति, सत्य ओर अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम भी किया है। इस दौरान कांग्रेसियाें ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्रीजी की देश के प्रति कर्तव्य निष्ठता और ईमानदारी तथा उनके जय जवान-जय किसान के नारे को याद किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर्वतसिंह राठौर, खुर्शीद अली दिवान, राजेन्द्र टवली, सानी मकरानी, तरुण मण्लोई, डॉ. एएम शेख, सुरेश शारडा, भीमसिंह राठौड, समरथमल राठौड़, पूर्व सरपंच शंकर भाई, सरपंच प्रदीप रावत, अजीज बलोच, धनराज थेपड़ीया, सोनु चंदेरी, जुनेद कुरैशी, धनसिह चौहान, ईरफान मंसूरी, कदम चौहान, लालु भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।






