बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिले के कलेक्टर डॉ. अरविंद बेडेकर का स्थानांतरण भोपाल होने के अवसर पर रविदास समाज संगठन आलीराजपुर की ओर से जिला अध्यक्ष शंकर हरवाल एवं संगठन के कार्यकर्ता द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदासजी कि प्रतिमा भेंट की।
जिसमें हरवाल ने बताया कि कलेक्टर के कार्यकाल में जिले में हुवे विकास कार्य और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आदिवासी बहुल जिले में मिशन डी3 (दहेज़, डी.जे., दारू) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तथा साथ ही उनके यादगार योगदान के पल एवं उनकी दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना कर बाधाएं एवं शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान जिला संयोजक, रवि चौकियां संगठन मंत्री, विनोद हरवाल :मीडिया प्रभारी, सुनील हरवाल, कुलदीप हरवाल आदि उपस्थिति थे।






