बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समायावधि बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । इस दौरान उन्होंने विभागवार पत्रों की समीक्षा करते हुए तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने समस्त उपस्थित विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को अवगत कराए ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके ।
कन्या परिसर या अन्य बालिका छात्रावास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर कार्यवाही करें कलेक्टर डॉ बेडेकर साथ ही उन्होंने प्रभारी सहायक आयुक्त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्या परिसर या अन्य बालिका छात्रावास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर कार्यवाही करें जिले के आवासीय छात्रावास जहां बच्चीयॉ या महिला रहती है वहाँ किसी अनाधिकृत व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करें , प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें या इसकी जानकारी मुख्यालय को करें ताकि संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके । उन्होंने समस्त छात्रावास अधीक्षक को यह आदेश जारी करने के निर्देश सहा.आयुक्त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी को दिए ।
इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की होने वाली बैठक को गंभीरता से लेवे साथ ही उनके द्वारा चाही गई जानकारी तय समय सीमा में उपलब्ध कराये अन्यथा संबंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।इस दौरान उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को निर्देशित करते हुए कहा कि आदि क्रम योगी अभियान शासन की सर्वे प्रथम प्राथमिकता में से एक है , इससे संबंधित समस्त कार्य योजना को पोर्टल पर दर्ज करें ,किसी भी कारण से इस अभियान से कोई ग्राम या व्यक्ति वंचित न रहे इसलिए इस अभियान को गंभीरता से लेवे और आगामी 2 दिवस के भीतर चाही गई जानकारी पोर्टल पर इंद्राज करें ।
इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 07 एवं 08 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेंस का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कानून व्यवस्था, नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं रोजगार, कृषि एवं सुशासन आदि से संबंधित बिंदुओं पर जिले की जानकारी चाही गई है जिसे बिन्दुवार जानकारी एकत्रित कर तुरंत मुख्यालय को अवगत कराए । इस दौरान संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह , मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे , निधि मिश्रा सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
भावांतर योजना से यहां के कृषकों को अपनी उपज का सही दाम और लाभ मिलेगा – कलेक्टर डॉ बेडेकर
आलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा बताया गया कि सोयाबीन में शासन की भावांतर योजना के संबंध में नाना प्रकार के भ्रम एवं मिथक हैं, जबकि इसके संबंध में सच्चाई यह है कि भावांतर योजना में FAQ मानक अनुसार किसान की जितनी उपज है, सरकार उसका भावांतर योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करेगी और उसकी FAQ की उपज का MSP की राशि रु. 5328/- प्रति क्विंटल का लाभ प्रदाय करेगी ।
किसान बंधु अपने सोयाबीन के रकबे और उत्पादकता के आधार पर मंडी में सोयाबीन का भावान्तर योजना में लाभ प्राप्त कर सकेंगे और किसी भी कृषक की 40% की ही विक्रय बाध्यता नहीं हैं इससे अधिक मात्रा पर भी राज्य शासन द्वारा भावांतर की राशि का लाभ कृषकों को उनके खाते में प्रदान किया जायेगा।
किसी भी कृषक को ये भ्रम न रहे कि व्यापारी द्वारा कार्टल बनाकर रेट कम कर दिया जाएगा, जबकि खुली नीलामी कैमरे की निगरानी में होगी, जिसमें जिला प्रशासन का प्रतिनिधि उपस्थित रहेगा , यदि किन्हीं कारणों से सोयाबीन का बाजार मूल्य गिरता है तो सरकार मंडी में FAQ सोयाबीन की राशि का MSP तक के भावांतर की राशि का लाभ प्रदान करेगी। सारांश यह है कि FAQ सोयाबीन में मंडी से प्राप्त विक्रय राशि एवं राज्य शासन द्वारा भावांतर योजना की अंतरित राशि MSP के बराबर की राशि का लाभ प्रदाय किया जायेगा।
जिले के कृषक मंडलोई ने भावांतर योजना आभार व्यक्त किया
आलीराजपुर भावांतर योजना आज के कृषकों को उनकी सोयाबीन की फसल का अधिक मूल्य मिलेगा , जिससे अति वर्षा या अन्य किसी कारण से जो पैदावार में कमी हुई उसकी भरपाई हो पाएगी साथ ही हम जैसे किसानों को इससे बहुत फायदा होगा और हमारी मेहनत की सही कीमत मिलेगी यह बात किला जोबट निवासी कृषक जितेन्द्र मंडलोई ने कही उन्होंने बताया कि मंडी में भावांतर के तहत सोयाबीन उपज का विक्रय करने से किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त होगा , इससे खेती में और अधिक उत्साह मिलेगा और अपनी के उपज के लिए भविष्य में सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा । उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद कहा और इस सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया ।
महिला बाल विकास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन
आलीराजपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति वन स्टॉप सेंटर (सखी) एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत डी.टी.एफ की निगरानी मूल्यांकन की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष किया जायेगा।
24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 20.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
आलीराजपुर जिले में बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 20.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आलीराजपुर में 44.2 मि.मि ,जोबट में 15.0 मि.मि ,उदयगढ़ में 2.3 मि.मि, च. शे. आ. नगर में 3.1मि.मि, कट्ठीवाड़ा में 0.0 मि.मि , सोण्डवा में 56.0 मि.मि कुल 120.0 मि.मि वर्षा हुई। जिले में 01 जून से 29 सितम्बर तक 1202.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के आलीराजपुर में 1424.4 मि.मि, जोबट में 927.8 मि.मि, उदयगढ़ में 1060.5 मि.मि ,च. शे. आ. नगर में 1286.0 मि.मि, कट्ठीवाड़ा में 1890.5 मि.मि, सोण्डवा में 623.0 मि.मि कुल 7212.2 मि.मी दर्ज की गई ।गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 1481.1 मिलीमीटर थी। उक्त जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी ।
सेवा पखवाडा अंतर्गत स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार किशोर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
आलीराजपुर सेवा पखवाडा के तहत विश्व हृदय रोग निदान दिवस एवं स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार पखवाड़े अंतर्गत आलीराजपुर जिले के pm श्री शासकीय कन्या विद्यालय में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं नोडल आरबीएसके आरकेएसके डॉ पी.पी.पटेल द्वारा आँख, दंत , हीमोग्लोबिन , पोषण आहार,सिकल सेल ,माहवारी स्वच्छता आदि विषयों पर चर्चा की गई एवं इस दौरान किशोरियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निराकरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला शीघ्र हस्तक्षेप अधिकारी आरती तिवारी,जिला RKSK समन्वयक भूपेंद्र मंडलोई,अर्बन RBSK टीम , काउंसलर नूतन सोलंकी उपस्थित थे।






