ad
best news portal development company in india

4 तारीख़ को बड़वानी में होगा निःशुल्क नेत्र शिविर

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी 4 तारीख़ शानिवार को जिला अस्पताल बड़वानी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ विमलेश चोयल ने बताया कि डॉ सुरेखा जमरे और डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में उक्त निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा इंदौर भेजा जायगा। मरीज़ के साथ एक परिजन (अटेंडेंट) होने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीज़ अपनी पुरानी शुगर और ब्लड प्रेशर की जॉच रिपोर्ट यदि हो तो साथ में लेकर आवे।

लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से 1 बजे तक ही रहेगा।और नेत्र अस्पताल द्वारा लैंस,चश्मे, दवाइयां इत्यादि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। लायंस क्लब बड़वानी द्वारा निःशुल्क भोजन कराया जाएगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *