खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भाोपाल के निर्देशानुसार महिलाओ एवं बालिकाओ के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विेशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु – 3 दिनांक 23 सितम्बर से 2 अक्टुम्बर 2025 तक संचालित किया जा रहा है — पुलिस अधीक्षक खरगोन डाँ. रवीन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोहित लखारे एवं महिला सुरक्षा शाखा के समस्त स्टाफ़ के द्वारा खेल परिसर bistan नाका खरगोन में अभिमन्यु अभियान के अन्तर्गत लिंग भेद,भ्रुणहत्या,अशिक्षा, अश्लिलता,पाक्सो एक्ट,दहेज प्रथा,नशा व रुढीवादीता के संबध में विस्तृत जानकारी दी गयी
एवं मैराथन दौङ को प्रारंभ करते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोहित लखारे के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मेराथन दौङ करायी गयी।






