ad
best news portal development company in india

दिव्यांगजनों हेतु विशेष स्वरोजगार प्रशिक्षण सम्पन्न

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी सेवा पखवाड़ा अंतर्गत दिव्यांगजन प्रतिभागियों हेतु विशेष शॉप कीपर प्रशिक्षण का समापन 24 सितम्बर को मंडवाड़ा सीएलएफ भवन में पूर्ण किया गया । सीईओ एसआरएलएम हर्षिका सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत काजल ज्वाला के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आरसेटी बड़वानी द्वारा 35 दिव्यांगजनों के लिये 19 से 24 सितम्बर तक शॉप कीपर किराना उद्यमी प्रशिक्षण का आयोजन मंडवाड़ा में किया गया ।

इस प्रशिक्षण के आयोजन में 21 सितम्बर को डीपीएम एनआरएलएम योगेश तिवारी एवं डीएम स्किल्स अनुराधा पाटीदार के मार्गदर्शन में चयनित प्रशिक्षणार्थियों को सेवा पखवाड़ा दिव्यांगता निवारण शिविर में पंजीकृत करवाते हुए सहायक किट,कैलिपर्स के लाभ प्रदान करवाये गये।

प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल के आरसेटी राज्य निर्देशक श्री मदन जैन एवं आरटीओ बड़वानी निर्देशक संजू बरवरे द्वारा दिव्यांग प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार ऋण योजनाओं में पंजीकृत करते हुए लाभ दिलाने हेतु आरसेटी स्टाफ को मार्गदर्शित किया । मदन जैन द्वारा प्रतिभागियों को दिन प्रतिदिन एक बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु निर्भीक स्वरोजगार की शपथ प्रदान करवाई गई। आयोजन का संचालन संकाय सदस्य यश सेठी द्वारा किया गया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *