खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
भ्रमण के दौरान एएसपी सीटी, एसडीओपी खरगोन व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन रहे मौजूद,
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने त्योहारों के दौरान अलर्ट रहने की दी हिदायत,
शहर में सतत पेट्रोलिंग करने, फिक्स पॉइंट लगाने व असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के दिए निर्देश,
खरगोन।शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने बीती रात शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया । भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने, शहर में सतत पेट्रोलिंग करने, फिक्स पॉइंट लगाने जैसे आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए ।
उक्त भ्रमण के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल, एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे, थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन बीएल मंडलोई व हमराह पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।






