खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सेगांव जनपद पंचायत परिसर स्थित बीआरजीएफ भवन में मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन खरगोन एवं सेगांव द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 170 पंजीयन हुए तथा 102 बेरोजगारों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ।

इस अवसर पर नवभारत फर्टिलाइजर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, आरसेटी खरगोन, कृषि धन बायोकेयर इंदौर, शिवशक्ति एग्रो लिमिटेड, एनएस टैक्सवे कंसल्टेंसी, महिमा फाइबर आदि कंपनियों ने सहभागिता की। इस दौरान इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता और संसाद खेल महोत्सव की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओम पाटीदार, जनपद सीईओ रीमा अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।






