ad
best news portal development company in india

मैं हूं अभिमन्यु विशेष जागरूकता अभियान महिला सुरक्षा हेतु झाबुआ पुलिस की पहल

SHARE:

बिलाल खत्री
झाबुआ महिला सुरक्षा शाखा, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु दिनांक 23 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशव्यापी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में झाबुआ जिले में पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में मैं हूं अभिमन्यु विषय पर एक जागरूकता परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की ग्रोइंग एज में समानता, सम्मान और आपसी सहयोग जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे वे न केवल स्वयं अपराध से दूर रहें, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने 10 दिवसीय इस अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में इसे वृहद स्तर पर संचालित किया जाएगा। जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक, बैनर, पंपलेट, पोस्टर एवं अन्य माध्यमों का उपयोग किया जाएगा ताकि आमजन विशेषकर महिलाएं और किशोरियाँ अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग हों।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को चॉकलेट-टॉफी वितरित की गई, साथ ही सेल्फी अभियान का आयोजन कर लोगों को जोड़ा गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार जेजुरकर, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय, निरीक्षक शर्मिला चौहान, रक्षा सखी टीम, स्कूली छात्र-छात्राएं, पत्रकारगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।झाबुआ पुलिस द्वारा की गई यह पहल समाज में महिला सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को लेकर एक सशक्त संदेश प्रदान करती है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *