ad
best news portal development company in india

24 को बड़वानी में होगा निःशुल्क नेत्र शिविर

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी 24 तारीख़ बुधवार को जिला अस्पताल बड़वानी और चोइथराम नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ विमलेश चोयल ने बताया कि डॉ सुरेखा जमरे और डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में उक्त निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

डीडीपीएम अनिल राठौड़ और दीपक सोनी ने कहा कि शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा इंदौर भेजे जाएंगे। मरीज़ के साथ एक परिजन होने पर ही ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीज़ अपनी पुरानी शुगर और ब्लड प्रेशर की जॉच रिपोर्ट यदि हो तो साथ में लेकर आवे।

लायन कमलेश शर्मा ने बताया कि नेत्र शिविर में उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा निःशुल्क भोजन कराया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से 1 बजे तक ही रहेगा।और नेत्र अस्पताल द्वारा लैंस,चश्मे, दवाइयां इत्यादि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार