छोगाला सरकार के रंग में रंगने को तैयार हुआ श्री चारभुजाधाम खट्टाली जिले का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन अन्य प्रदेशों से हजारो की संख्या में आते हे श्रद्धालू
बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली मे डोल ग्यारस पर उत्साह से मनाया गया। इस दिन भगवान चारभुजानाथ ने भक्तो को छह बार अलग-अलग पोषाको में दर्शन दिए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। भगवान के हर रूप के दर्शन करने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।
दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर होते होते भीड़ और बढ़ गई। हर कोई भगवान के दर्शन करने मंदिर की ओर ही जा रहा था। शाम साढ़े 4 बजे चल समारोह शुरू हुआ। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। चल समारोह ने पूरे गांव में भ्रमण किया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। छतों और घर की बालकनी से भी लोगों ने चल समारोह देखा। जगह-जगह से भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। भगवान के जयकारे भी जमकर गूंजे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया।श्रध्दालु अपनी मनोकामना लेकर उक्त चारभुजा नाथ के मंदिर में आते है। ग्रामीणों व बुजुर्गों का मानना है की इस मंदिर में आकर जो भी मन से जो माँगता है उसकी मनोकामना इस पर्व के दिन पूरी होती है। ग्राम के प्रमुख मार्गो से गुजर कर यह काँरवा हथनी नदी किनारे पहुँचता है, जहा होता है,” भगवान का जल अभिषेक कर भगवान को आलकि की पालकी के जय घोष के साथ नदी तट पर महा आरती का आयोजन किया जाता हे रंगीन फटाके की चमक बैंड की धुन श्रदालु
महोत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिता नागरसिंह चौहान,विधायक सेना पटेल, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, पूर्व विधायक मुकेश पटेल भी पहुंचे। ग्राम के सरपंच चेनसिंह डावर ने भी आयोजन में सहभागिता की।
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एसडीओपी रविंद्र राठी के नेतृत्व में 133 पुलिस बल तैनात रहा। यहां जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले चौकी प्रभारी शकरसिंह जमर सहित अन्य थानों के प्रभारी भी पहुंचे। जगह-जगह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम अर्थ जैन, तहसीलदार सुनील राणा भी पहुंचे।