खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया सायंकालीन पैदल भ्रमण
खरगोन। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के द्वारा गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी, डोल ग्यारस जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान सतर्कता एवं त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए जिला खरगोन के समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस फोर्स को मुख्य मार्ग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सायंकालीन पैदल मार्च/पेट्रोलिंग करने के संबंध निर्देशित किया गया था । इसी तारतमय में जिले के समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा सायंकालीन पैदल मार्च/पेट्रोलिंग की जा रही है।






