ad
best news portal development company in india

खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जिले के गोगावा में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड गोगावा द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सुरपाला (गोगावा) में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया । आयोजन बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजयसिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य एवं पवन प्रजापत के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ ।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग की विकास खंड समन्वयक सुश्री अरुणा खोड़े ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं अंतर्गत रस्साकसी में हंसा टीम, पचास मीटर दौड़ में कविता एवं कबड्डी में अनुष्का की टीम विजेता रही। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी भेंट की गई ।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य रामकृष्ण सोहनी,शिक्षक रघुराम पगारे, श्रीमती प्रीति राणा एवं खेल शिक्षिका शिल्पा सोनी सहित विद्यार्थी उपस्थिति थे ।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक समन्वयक सुश्री अरुणा खोडे ने किया एवं आभार रामकृष्ण सोहनी ने माना ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *