ad
best news portal development company in india

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रेडिंग माह तथा 50, 100 और 300 दिवस से लंबित शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किए।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बताया कि प्रसूति सहायता योजना का बजट प्राप्त हो गया है, सहायता राशि के भुगतान होने के उपरांत शिकायतकर्ताओं से बात करके शिकायतें संतुष्टि से बंद करवाई जाएं। प्रसूति या अन्य सहायता के लिए अपात्र पाए जाने पर शिकायतों का फोर्स क्लोजर करवाया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर बंद पाए जाने पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सम्पर्क किया जाए, अधूरे पते वाली शिकायतों के लिए नॉन कनेक्टेड क्लोजर की प्रक्रिया अपनाई जाए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की गैर-प्रसूति शिकायतों, परिसर सफाई, संविदा भर्ती, दवाई उपलब्धता, आयुष्मान योजना, इत्यादि की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया, सिविज सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *