खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- पुलिस ने घटना में शामिल 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
- गिरफ्तारशुदा आरोपी पूर्व में भी चोरी के अपराध में रहा है लिप्त,
- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के आभूषण कीमत लगभग 8,00,000/- रुपये किए जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना कोतवाली खरगोन में पुलिस टीम ने दिन दहाड़े शहर में हुई चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।
दिनांक 25.08.2025 को फरियादी निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी खरगोन ने थाना कोतवाली खरगोन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, दिनांक 25.08.2025 को प्रातः 08 से दोपहर 03 बजे के मध्य कोई अज्ञात बदमाश घर के दरवाजे का ताला तोडकर मकान में घुसकर अलमारीयो में रखे सोने-चांदी के आभूषण कीमत लगभग 08 लाख रुपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है । प्राप्त सूचना पर से अपराध क्रमांक 372/2025 धारा 331(4), 305(ए) का अज्ञात आरोपी के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
दिन दहाड़े शहर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल व एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया । मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट निरीक्षक महेश गहलोत को भी भेजा गया । पुलिस टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया ।
पुलिस टीम ने उक्त चोरी के मामले में संदिग्धों को चिन्हित किया व संदिग्धों के संबंध मे जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा टीम ने पुलिस का पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर चिन्हित संदिग्धों कि जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । जिसमे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में अमान उर्फ अमानुद्दीन के होने कि संभावना है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमान उर्फ अमानुद्दीन को अभिरक्षा में लेकर उससे मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया ।
पुलिस के द्वारा आरोपी अमान उर्फ अमानुद्दीन से चोरी किए आभूषणों के बारे में पूछने पर उसने आभूषणों को गोपालपुरा गांव के पास बायपास तरफ एक सूनसान स्थान पर गड्डे मे गाड़कर छिपाना बताया जिसे पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की निशानदेही पर नियमानुसार विधिवत जप्त कर गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
- अमान उर्फ अमानुद्दीन पिता नजरू उर्फ नजरूद्दीन शेख उम्र 25 साल निवासी न्यू काजीपुरा खरगोन
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 कोतवाली खरगोन 813/2023 379, 411, 429 भादवि
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई के नेतृत्व में उनि. करनराज सिह जोधा, प्रआर. श्याम पंवार, संतोष शुक्ला, आरक्षक आले अली एवं मुकेश मंडलोई व जिला फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट निरीक्षक महेश गहलोत का विशेष योगदान रहा ।






