खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
मोटर साइकल चोरी करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकल जप्त,
जप्तशुदा मोटरसाइकल की कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये,
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना करही पर पुलिस टीम ने मोटर साइकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की।
दिनांक 17.08.2025 को थाना करही पर फरियादी गोपाल ने अपनी बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटर साईकिल क्र. MP10M M0907 जो उसने रात्रि में अपने घर के सामने खड़ी की थी किसी अज्ञात बदमाश के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना करही पर अपराध क्रमांक 258/25 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल व एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी करही निरीक्षक राजेन्द्र इंगले के नेतृत्व में थाना करही से पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी के मामले में संदिग्धों को चिन्हित किया गया व संदिग्धों के संबंध मे जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा टीम ने पुलिस का पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर चिन्हित संदिग्धों कि जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त चोरी की घटना में ग्राम बेरफड़ के एक विधिविरुद्ध बालक के होने की संभावना है । प्राप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम के द्वारा तत्काल विधिविरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया जिससे मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उसने उक्त चोरी एवं दिनांक 07.08.2025 को भी ग्राम चिंनगुन से 01 और अन्य मोटर साइकल भी चोरी करना स्वीकार किया, जिसे पुलिस रिकार्ड में चेक करने पर उसपर थाना बलवाड़ा पर अपराध क्रमांक 256/25 धारा 303(2) भारतीय न्याय सहिंता का पंजीबद्ध होना पाया गया । आरोपी की निशानदेही पर दोनों अपराधों में चोरी गई मोटरसाइकलों को जिसकी कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये को जप्त किया गया है ।
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी करही निरीक्षक राजेन्द्र इंगले के नेतृत्व में सउनि अजय तमोलिया, प्र.आर. रवि, आर.अनुराग, आर. मुकेश, म.आर. मंजु व थाना करही के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।






