ad
best news portal development company in india

नवाचरो का शुभारंभ आयुष्मान योजना अंतर्गत स्मार्ट चेटबाट का हुआ शुभारंभ

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बड़वानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय बड़वानी के मिंटिंग सभागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल द्वारा आयुष्मान योजनान्तर्गत चेटबाट का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के हरिकुंवर चौहान, प्रेमलता सोनी, कैलाश महाजन, मधुसूधन सोनी को आयुष्मान वय वंदना पीवीसी कार्ड का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल एवं लोकसभा सांसद प्रतिनिधि मिथुन यादव द्वारा किया गया ।

प्रदेश स्तर पर जबलपुर में नवाचारो का शुभारंभ आयुष्मान योजना अंतर्गत स्मार्ट चैट बाट (आयुष्मान सखी) प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का शुभारंभ केंद्रीय कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा एवं मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा आयुष्मान सखी चेटबाट वाट्सअप एप का शुभारंभ किया गया । वॉट्सएप ऐप के माध्यम से आयुष्मान योजना की जानकारी, पात्रता की जांच, अपने आयुष्मान कार्ड वालेट की जानकारी, आयुष्मान से संबंधित अस्पतालों की सूची देखे, आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करे, योजना से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, आभा आईडी से जुड़ी जानकारी, वय वन्दना योजना की आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्प डेस्क अब आपके हाथ में होगी।

आम नागरिकों एवं आयुष्मान मित्रो के लिए आयुष्मानभारत योजना से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप पर उपलब्ध रहेगी । उक्त कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन डॉ अनीता सिंगारे, डीएचओ डॉ मीनाक्षी चौहान, जिला मलेरिया अधिकारी वसीम शेख, वार्ड पार्षद गजेन्द्र सोनाने, अविनाश कलोसिया आदि उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *