ad
best news portal development company in india

मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए जागरूकता लाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

नर्मदा समग्र अभियान अंतर्गत माटी गणेश सिद्ध गणेश के अंतर्गत। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सरदारपुर द्वारा मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रशिक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री राजेंद्र सूरी महाविद्यालय राजगढ़ – सरदारपुर में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय समन्वयक श्री अमित शाह जी, जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर जी उपस्थित रहे। मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण श्रीमती मैना मारू एवं सहयोगी द्वारा दिया गया। सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए जागरूकता लाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री वीरेन्द्र सिंह राणावत ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल एस अलावा , प्रो. आर के जैन , प्रो. शिंदे जी , ब्लॉक समन्वयक श्री कमल जी मेडा, परामर्शदाता श्री आदित्य वैष्णव, लोकेश करोड़ीवाल, कमलेश मावी , रामा भूरिया, नवांकुर संस्था भरावदा से अर्जुन जी हाड़ा, हातोद नवांकुर संस्था से जीवन चौधरी, प्रस्फुटन समिति भिलखेड़ी से सचिव दिनेश जी बिलवार, रघु अम्लियार, आंबा से कैलाश डोडियार एवं सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स उपस्थित हुए।
आभार श्री कमल जी मेडा ने माना ।
यह जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सरदारपुर से दिनेश बिलवार द्वारा दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *