ad
best news portal development company in india

पंच-ज’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
अलीराजपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्राम झडोली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पंच-ज’’ अभियान (जल, जंगल, जमीन, जन, जानवर) एवं म.प्र. शासन द्वारा चलाये जा रहे ‘‘एक पेड माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु ग्राम झडोली में वन विभाग के समन्वय से पौधारोपण किया गया, जिसमें सागौन, महुआ, चिरोल, कटहल, सीताफल आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय पाटीदार , जिला विधिक सहायता अधिकारी, दिलीप सिंह मुजाल्दा , लीगल एड डिफेंस काउंसिल अभिषेक वाणी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *