ad
best news portal development company in india

अलीराजपुर ज्ल्सा कमेटी ने किया पवित्र तीर्थ उमराह पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत, देश में अमन चेन के लिए करे दुआ

SHARE:

बिलाल खत्री
अलीराजपुर नगर की सामाजिक संस्था तंज़ीम नुरे इस्लाम जमात खिदमत जल्सा कमेटी द्वारा पवित्र तीर्थ उमराह यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वगात किया। ज्ल्सा कमेटी अध्यक्ष सलाउद्दीन नवाबी ने बताया की गुरुवार को रानू मेरेज गार्डन में समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे ज्ल्सा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। अलीराजपुर शहर से महिला व पुरुष मिलाकर कुल 8 यात्री उमराह के लिए रवाना हो रहे है इस खुशी में कमेटी द्वारा सभी पुरुष यात्रियों का इस्तक़बाल किया गया। सलाउद्दीन नवाबी ने बताया की अलीराजपुर से सय्य्द मोहसिन मिया द्वारा “अल मीर हमजा टूर & ट्रेवल्स” की शुरुआत की गयी जो हर माह उमराह ज्यारत के लिए यात्रियों को पवित्र तीर्थ मक्का और मदीना जाने के लिए सहायता करेंगे। उक्त टूर से अलीराजपुर के मुस्लिम समाजजनो को उमराह सफर के लिए आसानी होंगी।

इन यात्रियों का किया गया स्वागत
स्वागत की कड़ी में सबसे पहले शहर काज़ी जनाब सय्य्द हाजी अफ़ज़ल मिया के पौते सय्यद मोहसिन मिया का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया साथ ही साथ पुर्व अलीराजपुर मुस्लिम समाज उपाध्यक्ष शाह नवाज़ वारसी, इमरान कुरैशी, हाशिम मकरानी और सलाउद्दीन नवाबी (सल्लू) आदि का स्वागत किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *